कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर
गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला। युवती के भाई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में रहने वाले सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन वंदना 16 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे स्कूटी लेकर घर से निकली थी। घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर वजीराबाद मार्ग पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बहन के सिर में बेहद गंभीर चोट आई। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन का चालक मौके से भाग निकला। सचिन ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी बहन के कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.