गाजीपुर, अप्रैल 19 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर शेखपुर गांव के पास कार ने स्कूटी सवार दो निजी महिला शिक्षक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठी महिला शिक्षक डिवाइडर से टकराते हुए नीचे खेत में चली गई। वहीं स्कूटी चला रही महिला रोड पर घसीटते हुए 30 मीटर दूर जा गिरी। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से घायल महिलाओ को सैदपुर सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औड़िहार के गोपालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संध्या देवी पत्नी धर्मेंद्र राम के दो बेटे 18 वर्षीय शुभम व 12 वर्षीय सत्यम हैं। संध्या ने दोनों का वाराणसी के निजी स्कूल में एडमिशन कराया। वाराणसी के महमूरगंज में ही किराए पर रूम लेकर बच्चों संग रहती थी। संध्या के बगल ...