मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिखेडा निवासी अश्वनी शहर में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। देर रात वह स्कूटी से सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। जानसठ रोड पर पीछे से आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गयी। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के भाई आशु ने अज्ञात चालक के खिलाफ नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...