हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी। मोतीनगर के पास दस दिन पहले एक कार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोट आ गई। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पदमपुर, देवलिया निवासी पारस ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि सात अप्रैल को उनके पिता स्कूटी से हल्द्वानी से घर आ रहे थे। मोतीनगर के पास एक कार ने उनके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.