कार ने रोडवेज बस के चालक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
एटा, मई 18 -- किनौड़ी मंदिर के पास सड़क हादसे में साहिबाबाद डिपो के रोडवेज चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया। घायल चालक की पहचान अमरोली रतनपुर निवासी राकेश पुत्र सुखपाल सिंह के रूप में हुई जो साहिबाबाद डिपो में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार राकेश दिल्ली से बस लेकर आए थे और ड्यूटी पूरी होने के बाद अलीगंज बस स्टेंड से बाइक से गांव अमरोली रतनपुर लौट रहे थे। किनौड़ी मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने अचानक कट मार दिया। राकेश बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। सूचना मिलने पर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.