कार ने युवक को कुचला, मौत, बाइक में लगी आग
झांसी, मई 25 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-शिवपुरी एनएच पर फ्रूटी गोदाम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि कार की टक्कर से रगड़ती बाइक में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से इलाका दहल उठा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूनावली कला गांव निवासी 25 वर्षीय नितेश राजपूत रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह फ्रूटी गोदाम के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि नितेश उछलकर कार के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तेज टक्कर से बाइक में आग लग गई। जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.