हाथरस, फरवरी 9 -- हाथरस-मुरसान, संवाददाता। कस्बा मुरसान क्षेत्र के किला मढ़ैया में रविवार को घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने मासूम बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने कार मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने पास में ही मौजूद रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर थाने पर जमकर पथराव कर दिया। पथराव देख पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किला मढ़ैया निवासी रूपा का ढ़ाई वर्षीय पुत्र अरूण रविवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कार ने बच्चे को रौंद दिया। परिजन आनन-फानन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिक...