लखीमपुरखीरी, मई 8 -- फूलबेहड़, संवाददाता। खेत देखने जा रहे साईकिल सवार युवक को सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घायलावस्था में युवक को कार चालक खुद सीएचसी फूलबेहड़ लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जंगल न0 11 के मजरा चकलुआ निवासी 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र प्रहलाद मौजूदा समय में नई बस्ती सरवा में रह रहा है। सुबह घर से शारदा नदी किनारे अपने खेत को साईकिल से जा रहा था। जैसे ही मंगलीपुरवा गांव के पास पंहुचा तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को लेकर कार चालक खुद सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचा। जहां युवक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ओयल रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.