फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- जसराना में एटा शिकोहाबाद मार्ग के पट्टी बनवारा के पास तेज गति से आ रही कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना जसराना के गांव थानुमई निवासी प्रवीण कुमार बाइक से जसराना आ रहा था। अनिल सिंह निवासी सहारे की सराय थाना अछनेरा जनपद आगरा एटा की तरफ से अपनी कार लेकर शिकोहाबाद जा रहा था। पट्टी बनवारा के पास कार ने बाइक में टक्कर माभ्दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों एवं अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। राहगीरों की मानें तो कार सवार लापरवाही से तेज रफ्तार से कार चला रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.