कार ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
बाराबंकी, अगस्त 16 -- हैदरगढ़, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब औसानेश्वर मार्ग पर दाउदपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, थाना हैदरगढ़ के गौतमन पुरवा गांव निवासी नूर आलम अपनी पत्नी नसरुलनिशा को बाइक पर बिठाकर किसी काम से हैदरगढ़ कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े。
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.