कार ने मारी टक्कर, ई रिक्शा चालक समेत दो घायल
सुल्तानपुर, मार्च 2 -- कादीपुर, संवाददाता। कार की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार यात्री एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली के राघोपुर गांव की मीनाक्षी शनिवार को अपनी बहन ज्योति व उसके नवजात शिशु के साथ अपने मायके करौंदीकला क्षेत्र के बांगरकला से ई रिक्शा से अपने ससुराल जा रही थी। भोलागंज के पास सामने से आ रही कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा चालक व मीनाक्षी तथा उसकी बहन ज्योति एवं नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मीनाक्षी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.