बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच। दरगाह थाने के फ्रीगंज माल गोदाम के आटो गैराज के सामने रविवार रात आठ बजे मरम्मत को खड़ी जीप में तेज रफ्तार आल्टो कार ने टक्कर मार दी। गैराज मालिक जावेद पुत्र शफात उल्ला ने बताया कि कार सवार नशे की हालत में था। वह कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर यूपी डायल पीआरवी टीम पहुंची। उसने कार का फोटो लिया। पीआरवी टीम के जाते ही कार सवार युवक पहुंचा। वह कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित जावेद की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.