बरेली, मई 25 -- मीरगंज। मीरगंज असदनगर रोड के जाम चौराहे पर सोमवार रात में 8:00 बजे कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चौराहे पर खड़ा था। जिससे राजेश, पूनम, विजेंद्र पाल, देवेंद्र, मुस्कान निवासी जाम, हरदयाल निवासी असदनगर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौराहे पर घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कार की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...