गोरखपुर, मई 2 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा के पास शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब तेज रफ्तार कार ने एक निजी अस्पताल की महिला कर्मी की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलिया जनपद के रसड़ा निवासी रेनू मोहद्दीपुर स्थित एक हॉस्टल में रहकर मोगलहा के ग्रीनलैंड अस्पताल में काम करती हैं। शुक्रवार की शाम हॉस्टल से निकलकर अस्पताल ड्यूटी करने जा रही थीं, अभी जेल बाईपास के श्रीराम चौराहा के पास पहुंची थीं कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जहां काम करती हैं उसी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...