कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौत
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना के गेट के सामने शनिवार देर रात हादसे में बंगाली बाड़ा (विशेश्वरगंज) के 62 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल की मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। राजकुमार अग्रवाल मैदागिन से अपने घर की ओर जा रहे थे। कोतवाली थाने के सामने एक तेज रफ्तार कार यू-टर्न ले रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार ने राजकुमार अग्रवाल को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल बुजुर्ग को मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- यू-टर्न ले रही तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये कार की पहचान की। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.