मेरठ, मार्च 3 -- बहसूमा। मेरठ-बिजनौर झुनझुनी मार्ग पर अनियंत्रित कार ने बग्गी में टक्कर मार दी जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कार में सवार यात्री मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को पुलिस की मदद से मेरठ भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है। परिजनों ने इस मामले में कार चालक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बताते चले कि सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे नगर के मोहल्ला जुमेरात निवासी रामोअवतार पुत्र स्वर्गीय बीर सिंह अपने भाई लाला उर्फ शौकेंद्र को अपनी बुग्गी में बैठाकर मेरठ बिजनौर झुनझुनी मार्ग पर खेत पर जा रहा था। जैसे ही वमिका फार्म हाउस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकरा गई। इसमें रामोअवतार सिंह और लाला उर्फ शौकेंद्र नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.