इटावा औरैया, मई 11 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मनियांमऊ गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। गांव जोधपुरा निवासी 60 वर्षीय महेंद्र सिंह अपनी 59 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के साथ सोमवार सुबह औरैया में बेटी के यहां शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मनियांमऊ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे दादा-पोता सड़क हादसे में घायल, रेफर यह भी पढ़ें- बाइ...