फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में फतेहाबाद से अपने घर लौट रहे दो बाइक सवारों को कार सवार ने रौंद डाला। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना नगला सिंघी के गांव नगला काले निवासी 25 वर्षीय भूरा पुत्र मोहर सिंह गांव के ही अपने दोस्त धर्मवीर पुत्र कुंवर सिंह के साथ यमुना पार फतेहाबाद बाइक से किसी काम से गया था। काम करने के बाद दोनों दोस्त बाइक से ही अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक फतेहाबाद में स्थित अबन्तीबाई चौराहा पर पहुंची वैसे ही पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भूरा की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.