अलीगढ़, अप्रैल 4 -- पालीवाल हॉस्पीटल से दवा लेकर बाहर निकलते ही हुआ हादसा जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के जट्टारी में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एचआर 72 जी 1504 ने दवा लेकर लौट रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए, जबकि चालक कार सहित फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर (जट्टारी माजरा) निवासी राजकपूर अपने छोटे भाई पपीश कुमार को बीते 2 अप्रैल तड़के 2:50 बजे दवा दिलाकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जैसे ही दवा लेकर पालीवाल हॉस्पिटल से बाहर निकले ही थे कि जट्टारी स्थित पुलिस चौकी की ओर से आई कार ने सामने से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि राजकपूर के हाथ की हड्डी टूट गई और दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज़ पर अस्पताल स्टाफ ने घायलों को तुरंत भर्ती किया।घटना के बाद राजकपूर ...