कार ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को मारी जोरदार टक्कर
मैनपुरी, जून 7 -- कार ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को मारी जोरदार टक्कर भोगांव। भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर आरएस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बाइक चालक हेलमेट पहने था जिस कारण उसकी जान बच गई और चोटिल हुआ।एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धुरा निवासी विवेक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह पेशे से पशु चिकित्सक हैं। वह रविवार शाम करीब 7.30 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आरएस पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी मैनपुरी की तरफ से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक कुमार बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.