कार ने बाइक सवार टक्कर मारकर 200 मीटर तक घसीटा
मेरठ, मार्च 27 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के सामने गुरुवार सुबह एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार सवार बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गए और फरार हो गए। मेहुल पुत्र यशपाल निवासी मेजर ध्यानचंद नगर गुरुवार सुबह रिठानी से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था। शॉप्रिक्स मॉल के सामने बाइक मोड़ रहा था तभी परतापुर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार सवार युवक को उठाने की जगह बाइक को कार के नीचे फंसाकर भागने लगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार सवार बाइक को छोड़कर फरार हो गए। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.