अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बरकातपुर बंबा के पास बुधवार को कार ने बाइक सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हो गया। वह बाइक से अलीगढ़ दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कस्बा जलाली के मोहल्ला नसीद निवासी कलीम (46) पुत्र बदरूद्दीन फल विक्रेता था। परिवार में चार बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार कलीम सांस की बीमारी से ग्रसित था। बुधवार को वह भतीजे नाजिम के साथ बाइक से दवा लेने अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में बरकातपुर बंबा के पास पहंुचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौका मिलते ही आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे...