कार ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर
बदायूं, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र में दातागंज-समरेर मार्ग पर गांव भटौली के पास हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल की पहचान संजीव प्रजापति 20 वर्ष पुत्र नाथूलाल निवासी गांव पलिया लट्टू दातागंज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और घायल को तत्काल इलाज के लिए बरेली भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बोलेरो से बाइक सवार को रौंदा, आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.