बुलंदशहर, जून 1 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र चोटिल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। गांव लखनवाड़ा निवासी आकाश ने बताया कि वह अपनी मां रूपवती के साथ बाइक से कासना जा रहा था। जैसे ही वे सुखलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में रूपवती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि आकाश को भी चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने रूपवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।पीड़ित आकाश ने कोतवाली में अज्ञात कार...