बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उतरौला रोड पर सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला बस्ती रेफर किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर बहेरिया निवासी रामनाथ वर्मा ने मंगलवार को बताया कि मेरे पिता मानिकराम वर्मा सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी दोपहिया वाहन से बलरामपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे उतरौला रोड पर राजपुर भरिया जंगल के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- जयनगर में डीजे वाहन के ध...