रांची, फरवरी 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के पास चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार महिला, उसके पति और पांच माह का बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की है। इस संबंध में मोरहाबादी निवासी दीपक साव ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके बड़े भाई सोनू साव, उनकी पुत्न लक्ष्मी देवी अपने पांच माह की पुत्री के साथ देवी मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। फुटबॉल स्टेडियम के पास जब वह पहुंचे तो एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार में आकर उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गए। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.