मेरठ, मार्च 23 -- सोमवार को सरधना बिनोली रोड पर द्रोण कॉलेज के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक सोमवार को बाइक पर सवार होकर सरधना से भूनी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह द्रोण कॉलेज के पास पहुंचा तो तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक टाटा सफारी कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक कई फिट हवा में उछला और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार सवार उसे रौंदता हुआ वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने युवक को तुरंत एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। खबर लिखे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.