झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर एक वर्कशॉप के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दतिया (मप्र) के गांव बसई निवासी अभिषेक कुमार लोधी (23) बेटा सुरेश लोधी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। गुजरे दिनों वह गांव के ही सगे दोस्त की सगाई में शामिल होने आया था। सगाई समारोह से लौटकर वह बिजौली जा रहा था। जैसे ही बबीना स्थित एक वर्कशॉप के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं अभिषेक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.