झांसी, अप्रैल 28 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-खजुराहो एनएच पर रतौसा तिगैला के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में भाई की शादी में शामिल होने जा रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पति व बच्चे का इलाज चल रहा है। कटेरा के गांव मगरवारा निवासी सीमा अहरवार (29) के छोटे भाई की शादी थी। बीते रोज वह उसमें शामिल होने पति रोहित अहिरवार, तीन साल के बेटे आदित्य के साथ मऊरानीपुर के बड़ागांव जा रही थी। जैसे ही रोहित बाइक लेकर रतौसा तिगैला के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवारों को रौँदा, महिला की मौत टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं सीमा उछलकर गिरी और कार की चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.