कार ने बाइक सवारों को कुचला, पति की मौत
झांसी, अगस्त 19 -- झांसी (बरुआसागर)। बरुआसागर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-खजुराहो एनएच पर बेतवा पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पत्नी व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। छतरपुर (मध्य प्रदेश) के गांव दौनी के रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी संतोषी व नातिन आर्यंस के साथ भोजपुरा गांव आए थे। यहां से झांसी के बरुआसागर से दवा लेकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर बेतवा पर बने नोटघाट पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं नरेंद्र गिरकर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि संतोषी और आर्यंस घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.