कार ने बाइक सवारों को कुचला, दंपति नाजुक
झांसी, सितम्बर 13 -- झांसी, संवाददाता । झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रविवार लुहारी टोल के कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हाल नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश निवाड़ी के रहने वाले दंपति मऊरानीपुर किसी काम से आए थे। रविवार वह लोग वापस बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही टोल प्लाजा लुहारी से कुछ दूरी पर टेहरका थाना क्षेत्र के उरदौरा के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दंपति दूर-दूर तक गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लोग मदद को दौडे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.