लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- रमियाबेहड़। बुद्धेश्वर नाथ बाबा को जल चढ़ाकर वापस लौट रहे बाइक सवारों को बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर जालिमनगर के पास पीछे से आ रही एक्सयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 11 वर्षीय अंकित पुत्र बहादुर निवासी प्रेमनगर, ग्राम पंचायत प्रतापपुर जंगल मटेरा, तहसील धौरहरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सयूवी सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर जंगल मटेरा के प्रेमनगर निवासी लोग बुद्धेश्वर नाथ बाबा के मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटते समय मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी-जालिमनगर के पास बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर पीछे से आ रही एक्सयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सवार गाड़ी छोड़कर...