बगहा, नवम्बर 29 -- ठकराहा। सीमावर्ती यूपी की दुदही में शुक्रवार शाम में कार ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक से गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह भितहा थाना क्षेत्र के डीहीपकड़ी गांव की गामा देवी थी। वह भतीजे मनु यादव के साथ बाइक पर दुदही बाजार से घर लौट रही थी। तभी एक कार ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से बैकुंठपुर कोठी गांव को जाने वाली मार्ग पर मठिया माफी के डकही के पास हुआ। इसमें गामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उउन्हें मृत घोषित कर दिया। मनु यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। परिजन शव को लेकर घर डीही पकड़ी पहुंचे है। मिली जानकारी के मुताबिक, गामा देवी बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.