मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मोतीपुर। काली मंदिर के समीप सोमवार को कार की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल निवासी मुकुंद (55) और तापस मंडल (44) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरैया जाने वाली सड़क में पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...