कुशीनगर, मार्च 1 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर से एक ही बाइक से लौट रहे तीन लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पडरौना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक आगे गड्ढे में फंस गया था। कप्तानगंज पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के शिकार तीनों ग्रामीण रामकोला थानाक्षेत्र के निवासी हैं। रामकोला नगर में वार्ड नंबर 17 शास्त्री नगर (भोदसी) गांव निवासी 58 वर्षीय गामा प्रसाद पुत्र लकड़ी अपने साथी वार्ड नंबर 2 बापू नगर बलुआ निवासी 65 वर्षीय भुल्ली गोंड पुत्र शीतल एवं रामकोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी तूफानी (55) के साथ बाइक से गोरखपुर गए थे। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। कप्तानगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.