गाजीपुर, जनवरी 10 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बरही नहर के पास शुक्रवार की देर रात्रि में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को चालक समेत हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव निवासी विनोद राजभर छतमा चट्टी पर कपड़े की दुकान पर का करता था। वह मरदह थाना के दुर्खुशी गांव में स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बरही नहर के पास पहुंचा था कि कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लोग अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विनोद के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.