कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम समेत पांच जख्मी
गोंडा, जुलाई 4 -- नवाबगंज, संवाददाता। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में छह माह की मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के रहने वाले सुरेश यादव (30) अपनी पत्नी पप्पी यादव, तीन वर्षीय बेटी कीर्ति और शिल्पी देवी पत्नी राजितराम तथा छह माह की काव्या को बाइक से इलाज के लिए गोंडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। परसापुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.