हरदोई, मई 8 -- संडीला। लखनऊ रोड पर पराग डेयरी के पास बाइक सवार को कार ने तेजी से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रहीमाबाद निवासी फिरोज अपनी पत्नी तबस्सुम को लेकर बाइक से संडीला आ रहे थे। लखनऊ रोड पर पराग डेरी के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बेकाबू वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजा को रौंदा, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...