कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन माह के मासूम की मौत
बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर गोधा मोड़ के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 3 माह के मासूम शिवांश की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम जनपद संभल के पाठकपुर थाना निवासी सोमनाथ अपनी पत्नी ज्योति और 3 माह के बच्चे शिवांश के साथ नोएडा के कासना में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। नेशनल हाईवे 509 पर गोधा मोड़ के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। हादसे में घायल शिवांश को निजी अस्पताल में भेजा था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.