कार ने बाइक में मारी टक्कर,युवक घायल
रामपुर, जून 19 -- गंज कोतवाली क्षेत्र में सैजनी नानकार गांव निवासी नावेद अली का कहना है कि उसका सात साल का बेटा अली मोहम्मद कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया था। शाम छह बजे वह वापस लौट रहा था। तभी एक चालक लापरवाही से कार चलाता हुआ आया और अली मोहम्मद को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक कार के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह भी मौके पर आ गए। अली मोहम्मद को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.