कन्नौज, अप्रैल 25 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। जिला इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह अपनी भतीजी सलोनी पुत्री सतेंद्र के साथ बुलेट बाइक से कन्नौज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 171 पर थाना तालग्राम क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया गया कि कार चालक अर्जुन पुत्र भूरेलाल निवासी गढ़ीगंज, थाना मल्लावां, जिला हरदोई है। कार में उसके साथ भाई करन, करन की पत्नी नेहा ...