गोंडा, अप्रैल 20 -- अलावल देवरिया (गोण्डा), संवाददाता। गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि धानेपुर निवासी इसरार अहमद (52) पुत्र रमजान अली सोमवार सुबह अपनी बकरियों के लिए पत्तियां काटने निकले थे। वह मोटरसाइकिल से गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित बिजली उपकेंद्र धानेपुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बढ़ई मिस्त्री की मौत, घर में मचा कोहराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.