इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- इटावा। कानपुर से काम निपटाकर मथुरा स्थित ससुराल लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गए। मुजफ्फरनगर जिले के महमूद नगर थाना क्षेत्र के सरवरपीर निवासी फैसल जनरेटर मिस्त्री हैं। बुधवार को वह अपने 17 वर्षीय बेटे अब्दुल अजीम के साथ बाइक से कानपुर जनरेटर का काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से मथुरा स्थित अपनी ससुराल लौट रहे थे। आगरा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। फैसल को गंभीर चोटें आईं, जबकि बेटे अब्दुल अजीम को हल्की चोट लगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुजैनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...