संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर पेपर मिल के पास कार सवार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। सूचना पर दुर्घटना में बाइक चालक भरपुरवा के ग्राम प्रधान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।मगहर चौकी पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम भरपुरवा के ग्राम प्रधान बरकत अली पुत्र अजीज रविवार की रात खलीलाबाद से बनकटवा के तरफ जा रहे थे। उसी समय मारुति कार चालक राजेश पुत्र रामगोपाल यादव दो अन्य महिला सवार निवासी गण मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महराजगंज लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। रैना पेपर मिल कट के पास पीछे से तेज रफ्तार में कार से मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दिए जिससे मोटरसाइकिल सवार बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटर साइकिल क्षत...