कार ने पैदल जा रही युवती को टक्कर मारी, हालत गंभीर
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के समीप सड़क किनारे पैदल जा रही युवती को एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती की मां ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक सबौता गांव निवासी सपना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मुनी 16 जून को घर से रामनेर गांव की तरफ अपने खेत पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनी को पहले जेवर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.