बगहा, मई 8 -- नौतन। थाना क्षेत्र के बनकटवा दुर्गा मंदिर के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो लोगों को ठोकर मारी दी। जिसमें बनकटवा के प्रमोद सिंह और मंगलपुर बिरेंद्र यादव गम्भीर रूप में घायल हो गए। घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। घटना कि सुचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार बनकटवा मंदिर के पास प्रमोद सिंह व विरेंद्र यादव सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर तभी मंगलपुर के तरफ़ से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों व्यक्ति...