गाजीपुर, मार्च 19 -- सैदपुर। थानाक्षेत्र के बौरवां में तेज रफ्तार कार ने एक-एक कर दो बाइकों को टक्कर मार दी और आगे जाकर रूक गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार दंपति समेत 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे बौरवां में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क लहराने लगा। जिससे सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और हड़कंप मच गया। घटना में अनियंत्रित कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिसमें पिपनार निवासी 20 वर्षीय विशाल यादव व पीछे बैठे 20 वर्षीय विनीत यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव को रौंद दिया। इसके बाद भागने के चक्कर में आगे जा रहे कोलवर रसूलपुर निवासी 45 वर्षीय रामधर राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.