कार ने तीन युवकों को टक्कर मारी, गंभीर
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पलटी कार को सीधा कराने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर के गांव मानपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह तीन जुलाई को अपने कैंटर से जा रहे थे। इसी दौरान लालकुआं के पास बीकानेर बिल्डिंग के सामने एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना कैंटर रोक दिया। उनका बेटा पुष्पेंद्र और उसके दो साथी पलटी कार के पास पहुंचे और उसे सीधा कराने का प्रयास करने लगे।
घायल युवकों की हालत इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई दूसरी कार ने तीनों को जोरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.