बरेली, अप्रैल 17 -- मीरगंज। गूला निवासी नत्थू लाल अपने पुत्र सोनू के साथ बाइक ठेली से सीमेंट व सरिया लेकर धनेटा जा रहे थे। हाईवे पर अवंतिका पंप के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी, ठेली पलट गई। हादसे में नत्थूलाल और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना शीशगढ़ रोड पर मिर्जापुर के पास हुई। बाइकों की टक्कर में विशाल तुरसा पट्टी एवं ढाकन लाल घायल हो गए। ढाकन लाल रामपुर से बरखेड़ा शीशगढ़ जा रहे थे। विशाल तुरसा पट्टी से रिश्तेदारी में धनेटा जा रहे थे। सड़क से निकल रहे आसिफ शेख निवासी मीरगंज ने घायलों को धनेटा के पास अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.