बुलंदशहर, मार्च 12 -- कोतवाली में तहरीर देकर लखमी सिंह निवासी ग्राम नवादा ने बताया कि बुधवार देर रात उसके भाई किरनवीर सिंह, जसवंत तथा प्रशांत अपने मिनी ट्रैक्टर में मेरठ बदायूं हाईवे रोड बाराखंबा के पास पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर सड़क पर निकले। बुलंदशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बैठे उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने से डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...